मनोरंजन

21 साल की इस लड़की ने जीता diva का खिताब, सर पर सजा मिस यूनिवर्स 2021 का ताज

नई दिल्ली: पंजाबी कुड़ी हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 का खिताब जीत लिया है. हरनाज (Harnaaz Sandhu) अब मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली एक मॉडल हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से की है. इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ से ही ग्रेजुएशन किया.

जीते हैं ये सभी कॉम्पटीशन
साल 2018 में हरनाज (Harnaaz Sandhu) मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार का खिताब जीत चुकी हैं और साल 2019 में वह फेमिना मिस इंडिया पंजाब बनी थीं. इस कॉम्पटीशन में उन्होंने 29 मॉडल्स को टक्कर देते हुए टॉप 12 में अपनी जगह बनाई थी. इन कॉम्पटीशन्स की तैयारी करते हुए हरनाज (Harnaaz Sandhu) अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान दे रही हैं. वह इन दिनों अपनी मास्टर्स की पढ़ाई पूरी कर रही हैं.

इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो हरनाज (Harnaaz Sandhu) अपनी पढ़ाई और पेन्जेंट की तैयारी करने के साथ-साथ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. हरनाज (Harnaaz Sandhu) ने ‘यारा दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ जैसी फिल्मों में काम किया है. इसी के साथ दिसंबर के महीने में वह इजराइल में होने वाले मिस यूनिवर्स 2021 पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी तैयार हैं.

मिस यूनिवर्स में करेंगी भारत का नेतृत्व
बता दें कि 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इस साल इजराइल में आयोजित होने जा रहा है. पिछले साल इसमें मेक्सिको की मॉडल एंड्रिया मेजा विजेता बनी थीं और इस साल एंड्रिया अपना ताज नई विजेता को पहनाएंगी.

Related Articles

Back to top button