दिल्ली

पति ने अपनी पत्नि को काली और मोटी बताकर साथ रहने से किया इंकार, युवक करता था अपनी भाभी से प्यार

दिल्ली। भाभी देवर का रिश्ता एक मां बेटे जैसा होता है लेकिन आज के समय में यह रिश्ता तार तार होता जा रहा है। इसी तरह की एक और खबर दयालपुर से सामने आई है जहां जब नवविवाहिता ससुराल पहुंची तो पति ने उसे काली और मोटी बताते हुए सुहागरात बनाने से इंकार कर दिया।

नई नवेली दुल्हन ने बातचीत कर समस्या का हल निकालने की कोशिश की। कई दिनों तक ऐसा चलता रहा लेकिन लड़का नहीं माना फिर एक दिन युवक ने साफ कह दिया कि उसे तो भाभी ही पंसद है। लड़की को इस बारे जैसे ही पता चला तो लड़की ने अपने घरवालों को बताया। कि इसके बाद नवविवाहिता को लगातार दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा।

इतना ही नहीं शादी के कुछ समय बाद ही उसे ससुराल से अलग एक ऐसे घर में शिफ्ट कर दिया गया, जहां बिजली पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। पति उसे वहां छोड़कर खुद अपनी भाभी के पास चला जाता था। युवती की शिकायत पर दयालपुर पुलिस ने पति और सास ससुर सहित अन्य लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया

Related Articles

Back to top button