inh24छत्तीसगढ़

सीएम बघेल ने जैसे ही कहा कका अभी जिंदा हे तालियों से गूंज उठा ऑडिटोरियम

सीएम बघेल ने जैसे ही कहा “कका अभी जिंदा हे” मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस फिल्मी अंदाज के सब कायल हो गए। पूरा के पूरा ऑडिटोरियम गूंज उठा। राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में फार्मासिस्ट डे मौका था। कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से फिल्मी अंदाज में संबोधित किया।

इसके बार तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मंच पर संबोधन की शुरूआत करते समय मुख्यमंत्री थोड़ा मुस्कुराए और जैसे ही कहा कका अभी जिंदा है, पूरा ऑडिटोरियम गूंज उठा। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस वीडियो को खुद अपने ट्विटर हैंडल और फसबुक पेज पर भी शेयर किया है। इसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button