inh24छत्तीसगढ़

एसईसीएल की डंपर में भीषण आग, मचा हड़कंप

 

एसईसीएल के गेवरा खदान में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे ओवरबर्डन (ओबी) डंपिंग साइट पर 240 टन क्षमता वाले एसईसीएल के डंपर क्रमांक 1085 में भीषण आग लग गई।

 डंपर कैटरपिलर कंपनी की है। शिफ्ट में डंपर को ऑपरेटर केके श्रीवास ऑपरेट कर रहा था।जिस समय घटना हुई, तब डंपर लोडिंग लेकर गेवरा खदान के डंपिंग की ओर जा रहा था।

इसी दौरान डंपर के टर्बो इंजन से चिंगारी के साथ धुआं निकलने लगा।  देखते ही देखते इंजन के साथ ही डंपर के केबिन से आग की लपटें उठने लगी।

सूचना मिलते ही खदान के अधिकारी मौके पर पहुंचे।फायर टैंकर के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई।

Related Articles

Back to top button