inh24छत्तीसगढ़

सिमगा – 45 लाख रु के रेडीमेड कपड़ो से भरे ट्रक को चोरी कर ले जा रहा था ड्राइवर, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा आरोपी को

सिमगा पुलिस की मुस्तैदी से चोरी के आरोपी को आधा घंटा के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल। आरोपी से कंटेनर ट्रक सहित ट्रक में भरे कपडा कुल 45 लाख रु का माल जप्त


कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – दिनांक 22.09.2021 को प्रार्थी शौकत अली पिता वसीरुद्दीन अली उम्र 39 वर्ष साकिन टूरीडीह झलप थाना पटेवा जिला महासमुंद का थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके कंटेनर ट्रक क्रमांक 01 AD 3779 में चालक प्रिंस दीप कुजूर कोलकाता से रेडिमेंट कपड़ा भरकर अमरावती महाराष्ट्र के लिए निकला था कि दिनांक 22.09.2021 के 15:00 बजे करीबन प्रिंस दीप गंतव्य स्थान ना जाकर गाड़ी में लगे जीपीएस सिस्टम को डिस्कनेक्ट कर अन्यत्र चोरी कर ले जा रहा था। जीपीएस सिस्टम को चेक करने पर शंका होने पर थाना सिमगा को सूचित किया आरोपी द्वारा कंटेनर ट्रक क्रमांक NL 01 AD 3779 को चोरी कर बेईमानी से अन्यत्र ले जाने की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपी से पूछताछ करने पर ट्रक कंटेनर एवं ट्रक में भरे रेडिमेंट कपड़ा जुमला कीमती 45 लाख रुपया को अन्यत्र चोरी कर बेईमानी से बेचने की नियत से ले जाना बताया दौरान विवेचना के कंटेनर ट्रक क्रमांक NL 01AD 3779 में भरे कपड़ा जुमला कीमती 4500000 /- को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा का घटित करना सबूत पाकर आरोपी प्रिंस दीप कुजूर पिता विनय दीप कुजूर उम्र 30 वर्ष साकिन कस्तूरा सरायटोली थाना दुलदुला जिला जसपुर छत्तीसगढ़ को दिनांक 23.09. 2021 के गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया!

Related Articles

Back to top button