बलौदाबाजार – सरकार की राजस्व में सेंध लगाते देशी शराब कोचिये, इलाके में ओवररेट होने से हाथभट्टी महुआ शराब की सेल बढ़ी, रोज पकड़ा रहे है कोचिये

कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – छत्तीसगढ़ सरकार को राजस्व का एक बड़ा हिस्सा शराब दुकानों से मिलता है, और इसी मोह की वजह से सरकार शराबबंदी की बात करने के बावजूद भी शराब बन्द नही कर पा रही है। उस पर भी प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों के द्वारा हुक्मरानों के शह पर ओवर रेट में शराब बेची जा रही है शायद इसी का फायदा स्थानीय स्तर के कोचिये देशी हाथ भट्टी महुआ शराब बेचकर उठा रहे है।
एक अनुमान के मुताबिक सिर्फ पलारी क्षेत्र में ही 2 से 3 लाख की महुआ शराब प्रतिदिन बिक जाती है। इसी कड़ी में आज आज एक बार फिर पलारी पुलिस द्वारा हाथभट्टी निर्मित महुआ शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। थाना प्रभारी सी आर चन्द्रा से मिली जानकारीके अनुसार मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम ओडान के नन्दकुमार जायसवाल अपने मोटर सायकल में भारी मात्रा में शराब रखकर रोज की भांति तस्करी करते रोहांसी से ओडान की ओर आने वाला है।
सूचना पर मुखबीर के बताये स्थान तिरिथ के मकान के पास ग्राम ओड़ान में घेराबंदी कर आरोपी नन्दकुमार जायसवाल पिता कुलेश्वर जायसवाल उम्र 26 वर्ष साकिन ओडान, थाना पलारी के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब व 20 पाव देशी मसाला सहित 28.6 लीटर किमती 4700/रू0 एवं मोटर सायकल किमती 30000/रूपये को समक्ष गवाहान के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 518/2021 धारा 34(2) आब0 एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।




