छत्तीसगढ़
भाटापारा – आग का गोला बनी बैटरी वाली स्कूटर, व्यापारी ने कूदकर बचाई जान

कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – भाटापारा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहाँ आज सुबह माता देवालय वार्ड का एक व्यापारी अपने इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर में मंडी की ओर जा रहा था।
उसी दरम्यान शंकर आटा चक्की के समीप नई इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर cg22 u 3826 में अचानक आग लगी जिससे स्कूटर देखते ही देखते आग का गोला बन गई और पूरी तरह जल कर राख हो गई। व्यापारी ने अचानक हुए इस घटनाक्रम से घबरा गया एवम तुरंत स्कूटर से कूद कर अपनी जान बचाई। गाड़ी बैटरी से चलने वाली थी।




