मनोरंजन

मृणाल ठाकुर का दिखा बोल्ड अंदाज, खूबसूरत अंदाज से बनाया फैंस को दीवाना, सोशल मीडिया पर शेयर किया यह वीडियो

नई दिल्ली: मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) लोकप्रिय रैपर बादशाह (Badshah) के पार्टी नंबर ‘बैड बॉय इनटू बैड गर्ल’ (Bad Boy X Bad Girl) में निकिता गांधी के लिरिक्स पर थिरकती नजर आएंगी. इस सॉन्ग के लुक के समाने आने के बाद से मृणाल का हॉट अवतार सोशल मीडिया पर वायरल है. एक्ट्रेस का कहना है कि यह गान हर चीज से अलग है. सोनी म्यूजिक पर रिलीज हुए ‘बैड बॉय बैड गर्ल’ (Bad Boy X Bad Girl) में बादशाह का रैप है. यह पहली बार है जब उन्होंने मृणाल के साथ कोई प्रोजेक्ट किया है.

शरारतों वाला है ये गाना
बादशाह (Badshah) ने कहा कि ‘बैड बॉय बैड गर्ल’ एक शरारती टीज है जो आपको अपने गार्ड को कुछ मजे करने के लिए प्रेरित करती है. हम सभी के पास हमेशा ही कुछ टेंशन रहते हैं लेकिन कभी-कभी अपनी सभी चिंताओं को छोड़ मजे करना अच्छा होता है. रैपर ने कहा कि उन्होंने मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के साथ संगीत वीडियो की शूटिंग पर शानदार समय बिताया.https://www.instagram.com/p/CT4ypM7J9SM/?utm_medium=copy_link0

क्यों चुना मृणाल ने यह गाना
इस गाने के लिए बादशाह के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए, मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने कहा कि जिस पल बादशाह ने मुझे ‘बैड बॉय बैड गर्ल’ सुनाया, मुझे अंदर से लगा कि मैं यह करना चाहती हूं. यह इतना प्यार डांस नंबर है कि मेरे बाकी काम से काफी अलग है. गाने में मेरा लुक और मेरा प्रदर्शन मेरे फैंस के लिए एक सरप्राइज है और मुझे उम्मीद है कि वे इसे पसंद करेंगे.

Related Articles

Back to top button