छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार – अवैध महुआ शराब विक्रेताओं में हड़कंप 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – जबसे पलारी थाना में थाना प्रभारी सी आर चन्द्रा की पोस्टिंग हुई है उसके बाद से ही अपराधियो एवम अवैध कारोबार में लिप्त लोगो मे हड़कंप मच गया है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी के निर्देश पर जुआ सट्टा अवेध शराब की पता साजी हेतु टीम रवाना किया गया , इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम संडी जर्वे नहर मार्ग के पास ग्राम संडी का सहदेव जांगडे अवैध रूप से भारी मात्रा में महुआ शराब बिक्री करने हेतु ग्राहक का तलाश कर रहा हैं, इसकी पर स्टाफ एवं गवाहन के घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कि गई।

आरोपी सहदेव जांगडे पिता सोनचंद जांगडे उम्र 31 वर्ष साकिन संडी, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार के कब्जे से कुल 40 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब किमती 4000 रूपये को समक्ष गवाहान के जप्त कर आरोपी को गिर0 कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 509/2021 धारा 34(2) आब0 एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में स उप निरीक्षक जनक राम यादव,दिलीप नरायन यादव, आरक्षक इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button