छत्तीसगढ़

गरियाबंद- चेम्बर ऑफ कामर्स ने दी एएसपी राठौर को आत्मीय विदाई भावुक हुए एएसपी राठौर, एसपी माथुर ने की राठौर की सराहना

गिरिश गुप्ता गरियाबंद – हाल में ही गरियाबंद से रायपुर एटीएस मुख्यालय स्थानांतरित जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर को चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष प्रकाश चंद रोहरा के नेतृत्व में नगर के व्यापारियो ने उन्हें आत्मीय विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर न्यू सर्किट हाउस में आयोजित इस सादगीभरे विदाई समारोह में प्रमुख रूप से पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर, अपर कलेक्टर जे आर चौरसिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, अनुविभागीय अधिकारी विश्वदीप यादव, रक्षित निरीक्षक उमेश राय सहित नगर के व्यापारीगण मौजुद थे।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारूल ने कहा कि गरियाबंद जिले में एएसपी सुखनंदन राठौर का कार्यकाल काफी उत्कृष्ठ रहा, यहां उन्होने अच्छा काम किया, लोगो को विश्वास जीता है। अधिकारी के रूप में वे काफी अनुभवी और समझदार है। हर परिस्थति में उनका अनुमान हमेशा सही और सटीक रहा। उनसे हमें बेहतर फीडबेक मिला। उन्होने एएसपी राठौर की सराहना करते हुए कहा कि एक अधिकारी में जो खुबिया होनी चाहिए है वह उनमे मौजुद है। पुलिस विभाग की ओर से मै उन्हे उज्जवल भविष्य की शुभकामना देती हूॅ।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर जे आर चौरसियो ने एएसपी राठौर के साथ बिताए पलो को याद किया। उन्होने कहा कि चुनाव के समय से वे साथ में काम कर रहे है, हर मोर्चे में उनका साथ मिला। एक बेहतर अनुभव उनके साथ रहा। एएसपी संतोष महतो ने कहा कि एएसपी सुखनंदन राठौर के साथ मेरे आपसी संबंध काफी मधुर रहे। उनके कुशल व्यवहार के चलते प्रशासनिक कार्याे में कभी कोई भेद नही रहा। कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक उमेश राय ने भी उनके स्वस्थ जीवन और उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष प्रकाश चंद रोहरा ने चेम्बर और व्यापारी वर्ग की ओर शुभकामना देते हुए कहा कि एएसपी सुखनंदन राठौर का कार्यकाल काफी अच्छा रहा। अपने मिलनसार व्यवहार और सादगीभरी मुस्कान के साथ उन्होने जिले में हर वर्ग के साथ बेहतर संबंध स्थापित किए और उनकी समस्याओ का निराकरण किया। व्यापारी वर्ग के साथ उनके संबंध हमेशा मधुर रहे, हमेशा उनका सहयोग मिला। वरिष्ठ पटवारी मनोज खरे ने भी एएसपी राठौर के साथ बिताए अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उनमे कार्य के प्रति जो कर्तव्यनिष्ठा और तत्पर्ता थी वह पहले कभी किसी अधिकारी में देखने को नही मिली।
इस अवसर पर विदाई समारोह को संबोधित करते हुए एएसपी सुखनंदन राठौर ने भावुकता के साथ कहा कि गरियाबंद में तीन साल कैसे बित गए अहसास भी नही हुआ। प्राकृतिक सौदर्य से परिपूर्ण इस जिले में सीधे सरल और मृदृभाषी लोग रहते है। यह वनांचल और शांत जिला है। यहां रहते हुए हमेशा मुझे कभी अहसास ही नही हुआ कि मै अपने घर या परिवार से दूर हूॅ। विभागीय अधिकारियो स्टाफ से लेकर आम जनता का भरपुर सहयोग, समपर्ण और स्नेह मिला। जिसे मै हमेशा याद रखुंगा। इस बीच वे काफी भावुक भी हो गये, नम स्वरो के साथ उन्होंने कहा कि मेरे माता पिता नहीं है, लेकिन यहां वृद्धजनो के रूप अनेक लोगों की सेवा का अवसर मिला। मैंने उन्हें माता पिता मान एक पुत्र के रूप उनकी सेवा की, उनसे मिले आशीर्वाद को मैं एक पूंजी के रूप अपने साथ लेकर जा रहा हूँ। इस दौरान उन्होंने व्यापारी वर्ग की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के व्यापारी काफी सुलझे हुए है, पुलिस प्रशासन को हमेशा सहयोग प्रदान किया। प्रशासन के साथ हमेशा संबंध अच्छे रहे जिसका लाभ कई क्षेत्रों में विभाग को मिला।
इस अवसर पर कार्यक्रमा का आभार चेम्बर मंत्री हरमेश चावड़ा ने व्यक्त किया। प्रमुख रूप से चेम्बर के संरक्षक ललित पारख, मंत्री विनय दासवानी, कोषाध्यक्ष नीतेश ठक्कर, प्रकाश सरवैया, आमीन मेमन, रोशन देवांगन, अजय दासवानी, सुरेश गुप्ता, तेजपाल कुकरेजा, सुमीत पारख, रितेश रोहरा, रवि रोहरा, निखिल साहू, सोएब मेमन, फैज मेमन, उमेश, प्रतीक सिंह मौजुद थे।

Related Articles

Back to top button