
कोरबा जिला आज सुबह से हो बारिश ने SECL प्रबंधन की पोल खोल कर रख दिया बारिश में SECL कालोनी हुआ जलमग्न हालांकि SECL सुराकछार प्रबंधन कालोनी की साफ सफाई के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर देती है मगर जमीनी स्तर पर कुछ भी कार्य नहीं होता है यह जो आप देख रहे हैं तालाब नुमा यह तालाब नहीं है यह एक मनोरंजन मंदिर का प्रांगण है जहां पूरी तरह से पानी लबालब भरा हुआ है इस पानी के भराव की वजह से एसईसीएल कॉलोनी वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जैसे कि एसईसीएल कालोनियों पर निवासरत लोगों के घरों पर पानी का रिसाव देखने को मिलता है मगर इसके विपरीत एसईसीएल प्रबंधन अपने कर्मचारियों के हित के बारे में कुछ भी नहीं सोचती है सिर्फ साफ सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जाती है अगर बारिश के पहले कॉलोनी की नालियों की अगर सही ढंग से साफ सफाई की होती तो आज यह स्थिति निर्मित नहीं होती जिसकी खामियाजा एसईसीएल कर्मियों एवं कॉलोनी वासियों को भुगतना पड़ता है बरहाल एसईसीएल प्रबंधन सिर्फ अपने ठेकेदार भाइयों को कमीशन व लाभ पहुंचाने से नहीं चूकती है




