
जशपुर जिले के 7 ब्लाकों में होने वाली आत्मानन्द स्कूल की भर्ती में मुख्यमंत्री से गड़बड़ी की शिकायत करने वाले कुनकुरी विधायक संसदीय सचिव यू डी मिंज और उनके पीए सरीन राज के खिलाफ अभ्यर्थियों ने मोर्चा खोल दिया है।आज दो दर्जन से अभ्यर्थियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप भर्ती को जारी रखने की माँग की है।
जिले के 7 विकासखंडों में खुले आत्मानन्द स्कूल में शिक्षक समेत अन्य 250 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई थी और शिक्षको का साक्षात्कार भी हो गया था इसी बीच कुनकुरी विधायक और संसदीय सचिव यू डी मिंज ने भर्ती में अनियमितता का आरोप लगाकर मामले की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की जिसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय से आयुक्त ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए।
भर्ती मामले की जांच का जिम्मा संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग सरगुजा को दिया गया।जांच अधिकारी ने भर्ती संबंधी सारे दस्तावेज को संभाग कार्यालय ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।भर्ती प्रक्रिया रोके जाने से नाराज अभ्यर्थियों ने संसदीय सचिव यू डी मिंज और उनके पीए सरीन राज जो शिक्षक है दोनो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

अभ्यर्थियों का कहना है शिक्षको की भर्ती में लोगों ने अपनी काबिलियत के दम पर मेरिट में जगह बनाई और साक्षात्कार मे पहुँचे।भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप पूरी तरह से निराधार है।संसदीय सचिव और उनके पीए शिक्षक भर्ती में व्यर्थ की राजनीति कर रहे हैं शिक्षा को राजनीति से दूर रखना चाहिए।अभ्यर्थियो ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर महादेव कावरे को ज्ञापन सौंप भर्ती प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की मांग की है।



