inh24छत्तीसगढ़

झोलाछाप नर्स ने ली जान,जांच में जुटी पुलिस तबीयत बिगड़ने पर लाया अस्पताल और हुई मौत

सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोहभाट्ट वार्ड में डिलीवरी के समय लापरवाही के कारण एक महिला की मौत हो गई। मामले में डिलीवरी के दौरान लापरवाही बरतने पर सास-ससुर और डिलीवरी कराने वाली नस अनुरेखा मिर्जा के खिलाफ बेमेतरा थाने में धारा 304 ए 34 भादवी के तहत मामला दर्ज किया गया। मृतका की मां रामेश्वरी ग्राम जिया निवासी के अनुसार उनकी बेटी धनेश्वरी वर्मा पति दुर्गेश वर्मा उम्र 22 साल मोहभट्ठा का पहला बच्चा ऑपरेशन में हुआ था। दूसरी डिलीवरी ऑपरेशन से होनी थी। लेकिन धनेश्वरी की सास कीर्तन भाई ससुर धर्मा वर्मा ने लापरवाही बरतते हुए घर में ही अनुरेखा मिर्जा से डिलीवरी करा दी। इस दौरान लापरवाही बरतते हुए बच्चे की नाल काटते समय महिला का अधिक खून निकलने लगा। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में लाया जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए रायपुर रिफर कर दिया।

उनके ससुराल वाले बेमेतरा के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे जहां उसकी मृत्यु हो गई। इस पर मृतका की मां ने अपनी बेटी के सास-ससुर और नर्स अनुरेखा मिर्झा के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई मृतका की मां रामेश्वरी की रिपोर्ट पर कोतवाली बेमेतरा में डिलीवरी के दौरान लापरवाही बरतने पर सास कीर्तन बाई वर्मा ससुर धर्मा और डिलीवरी कराने वाली नर्स अनुरेखा मिर्जा के खिलाफ थाने में धारा 304 ए 34 भादवी के तहत मामला दर्ज किया गया।

मृतिका के परिजनों को बिना सूचित किए शव को ससुराल वाले ने दफना दिया था। मृतिका की मां की पुलिस प्रशासन से गुहार लगाने पर दफनाए गए शव को निकालकर पोस्टमार्टम करने भेजा गया। जिले में लगातार झोलाछाप डॉक्टर और नर्स की मनमानी के चलते आए दिन बड़े हादसे होते रहते हैं। जिला प्रशासन झोलाछाप डॉक्टर व नर्स के खिलाफ किसी भी प्रकार कार्यवाही करने में असमर्थ है। जिसके चलते झोलाछाप डॉक्टर और नर्स के हौसले बुलंद है। और आए दिन गांव में लोगों का उपचार कर मोटी रकम ऐडते हैं। लापरवाही के चलते आखिर एक महिला की मृत्यु हो गई।

(2) मोती वर्मा

(मृतिका का भाई टी शर्ट पहना हुआ)

(3) डोमन साहू

(मृतका का भाई नीला शर्ट पहना हुआ)

(4) धनुष वर्मा

(मृतका का मामा सफेद शर्ट)

(5) राजकुमार मरावी (तहसीलदार बेमेतरा)

Related Articles

Back to top button