inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: राजधानी एयरपोर्ट से आई बर्ड हिट की खबर, टला बड़ा हादसा

रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहा एयर इंडिया के एक विमान के टेकऑफ के दौरान बर्ड हिट की सूचना है। राजधानी के माना एयरपोर्ट में मंगलवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया।

Read also:- मुख्यमंत्री करेंगे वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम आईटीएम यूनिवर्सिटी एवं टाटा ट्रस्ट बैडमिंटन अकादमी नवा रायपुर का उद्घाटन

जानकारी के मुताबिक रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया। जिससे विमान में सवार सभी यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया था। एयर इंडिया के विमान से पक्षी टकराया था। सूचना मिलने तक सभी यात्रियों को फ्लाइट से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। रन-वे नंबर 24 में हुआ हादसा। प्लेन में भाजपा महिला नेत्री रेणुका सिंह भी मौजूद थीं।

Related Articles

Back to top button