
रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत में स्काई एलॉयज कंपनी में हुए हादसे 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि जब कर्मचारी फ्लाई एश से भरे सैलो के पास काम कर रहे थे तभी सेलो गिर गया, घटना के बाद तुरंत ही घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची।
Read Also – गरियाबंद – नाबालिक लड़की को भगा ले जाकर रखा था जंगल में, शादी का प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म, दुष्कर्म के आरोप में भेजा जेल
घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के टेमटेमा में स्काई एलायस फैक्ट्री हादसा में 3 मजदूरों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है।उन्होंने जिला प्रशासन को हादसे में घायल लोगों के राहत और बचाव के सभी उपाय करने और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी है। घायलों को बेहतर इलाज के लिये रायगढ़ अस्पताल भेजा गया है।




