inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद- जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर ने छुरा विकास खंड में ली विभाग की बैठक

गिरिश गुप्ता गरियाबंद/छूरा:-गरियाबंद जिले के छूरा में शुक्रवार को विकासखंड छुरा में विकास खंड स्तरीय संकुल प्राचार्य एवम संकुल समन्वयको का बैठक आयोजन किया गया। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी कर्मन खटकर, जिला मिशन समन्वयक श्याम कुमार चंद्राकर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी के एल मतावले, बीआरसीसी एमआर साहू व विभिन्न संकुलो से आए हुए संकुल प्रभारी प्राचार्य संकुल समन्वयक आदि बैठक में उपस्थित हुए।


विकासखंड स्तरीय बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री खटकर ने अपने उद्बोधन में विभिन्न एजेंटों पर चर्चा किया। जिला मिशन समन्वयक श्याम कुमार चंद्राकर मैं विभिन्न एजेंटों पर प्रकाश डालते हुए बहुत से महत्वपूर्ण जानकारी वह शासन के दिशा निर्देशों को बताया। इस बैठक में अधिकारियों द्वारा शिक्षा पर निर्धारित 27 एजेन्डो पर चर्चा हुई ,बेसलाइन, मिडलाइन एवं इंडलाइन एसेसमेंट एवम आकलन पर चर्चा,संकुल स्तरीय मॉनिटरिंग पर चर्चा


किशोरी बालिका एवं निपुण भारत की जानकारी प्राथमिक स्तर हेतु, वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी अकादमिक एवं non-academic स्तर पर चर्चा,मेंटर एवं बस्ता विहीन विद्यार्थी की जानकारी,गढबो नवा भविष्य,विज्ञान लैब,यू डाइस डाटा की जानकारी एवं सुधारात्मक डाटा,पेयजल व्यवस्था की जानकारी,बिजली की 100 प्रतिशत उपलब्धता, स्कूल स्तर पर रैंप की व्यवस्था,विज्ञान प्रयोगशाला एवं विज्ञान क्लब की जानकारी,जाति आय निवास प्रमाण पत्र बनाने,शाला स्तरीय छात्रवृत्ति की जानकारी,हायर सेकेंडरी स्तरीय स्वीकृत रिक्त व भरे पदों की जानकारी,विद्या मितान एवं छात्रों की जातिवार वर्ग वार जानकारी,पुस्तक व गणवेश की जानकारी,अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति की जानकारी,प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की जानकारी,विश्व साक्षरता दिवस,अंगना में शिक्षा कबाड़ से जुगाड़, शिक्षा के गोठ व चर्चा पत्र पर परिचर्चा,निष्ठा प्रशिक्षण हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल पर परिचर्चा,पीएलसी एवं टेलीग्राम ऐप में जुड़ने एवं विभिन्न गतिविधियों को सेंड करने,SMC, SMDC गठन,PFMS वह बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता खुलवा कर पोर्टल में मैपिंग,नई शिक्षा नीति,SDP तैयार करने पर चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button