छत्तीसगढ़

बिलासपुर – एक्सिस बैंक के पूर्व मैनेजर गिरफ्तार, कृषि ऋण पर किसानों से 50 लाख की ठगी का मामला

कृषि लोन दिलाने के नाम पर 6 किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले बैंक के मैनेजर को सरकण्डा पुलिस ने उड़ीसा भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है। थाना सरकंडा में 4 किसानों ने वर्ष 2016 में धोखाधड़ी के अलग – अलग चार प्रकरण पंजीबद्ध कराये थे. साल 2019 में 02 किसानों ने अलग – अलग दो प्रकरण धोखाधड़ी के पंजीबद्ध कराये थे।

बता दें कि कृषि लोन के नाम पर आरोपी पूर्व डिप्टी बैंक मैनेजर, एक्सिस बैंक, प्रबोध कुमार दास और हीरालाल साहू निवासी धौराभाटा थाना हिरौं ने मिलकर आरके नगर, एक्सिस बैंक सरकंडा से कृषि लोन के नाम पर किसानों से छल कर के करीबन 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी जिसने लोन स्वीकृति होने के बाद भी स्वीकृत ना होने के बारे में पीड़ित किसानो को झूठ बता कर स्वीकृत लोन राशि को स्वयं हड़प लिया।इसके बाद किसानों ने थाना सरकंडा में आकर अपने साथ हुए धोखाधड़ी की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराया।

 इसके बाद आरोपी की पतासाजी की गयी एवं मामले की गंभीरता को देखते हुवे सरकंडा पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी, जिसमें हीरालाल साहू निवासी धौराभाठा थाना हिर्री की गिरफ्तारी पूर्व में 2019 में चार प्रकरणों में की जा चुकी है और एक्सिस बैंक के तत्कालीन पदस्थ मैनेजर प्रबोध कुमार दास लगातार घटना के बाद से फरार चल रहे थे जिसे सरकंडा पुलिस ने भुवनेश्वर उड़ीसा से गिरफ्तार कर विधिवत बिलासपुर (छत्तीसगढ़) लाकर ट्रांजिट रिमांड में माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया।

Related Articles

Back to top button