देश विदेश

कौन बनेगा करोड़पति के लिए झाबुआ जिले के अंशु रविदास का हुआ चयन, ये करेंगे अमिताभ बच्चन के प्रश्नों का सामना

आदिवासी बाहुल झाबुआ जिले के अंशु रविदास का ‘कौन बनेगा करोड़पति” के लिए चयन हुआ है। वे आगामी दिनों में अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर उनके सवालों का जवाब देंगे। परिवार का कहना है कि पिता पेंटिंग का कार्य करते हैं। जैसे-तैसे परिवार का पालन-पोषण हो पाता है। अंशु से उम्मीद है कि वह अच्छी खासी धनराशि जीतकर आएं।

झाबुआ शहर के रातितलाई क्षेत्र के रहने वाले अंशु पुत्र राजेंद्र रविदास का चयन ‘कौन बनेगा करोड़पति” शो के एपिसोड के लिए हुआ है। वे शुक्रवार को अपने पिता के साथ मुंबई के लिए रवाना भी हो गए हैं। आगामी दिनों में वे फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देंगे। आदिवासी क्षेत्र के इस युवक ने कई वर्षों से कौन बनेगा करोड़ति में जाने के लिए कोशिश की थी। अब जाकर अंशु का चयन हुआ है। आगामी दिनों में वे महानायक के सामने बैठे नजर आएंगे।

अंशु के पिता राजेंद्र रविदास ने बताया कि अंशु शुरू से होनहार रहा है और कई वर्षों से वह ‘कौन बनेगा करोड़पति” जाने के लिए प्रयास कर रहा था और कई वर्षों के बाद यह सफलता उन्हें हासिल हुई है। उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि वह अच्छी खासी धनराशि जीतकर आएगा। धनराशि जीतते ही घर की समस्याएं हल हो जाएंगी।

अंशु की मां सुशीला रविदास का कहना है कि उसके पति पेंटिंग का कार्य करते हैं। उन्हीं की मजदूरी से घर-परिवार चल पाता है। जीवन में अब तक हमने संघर्ष किया है। अगर अंशु अच्छी धनराशि जीतता है तो पारिवारिक स्थिति संभल सकती है।

कई वर्षों से कर रहा था प्रयास

बहन पूजा रविदास का कहना है कि उसका भाई कई वर्षों से ‘कौन बनेगा करोड़पति” में जाने का प्रयास कर रहा था। उसको बुलाया गया हैै। उसके ज्ञान पर उसे भरोसा है। पूरा विश्वास है कि वह अच्छी खासी धनराशि लाकर घर की समस्या दूर करेगा।

Related Articles

Back to top button