
बस्तर सांसद, संसदीय सचिव एवं महापौर ने भुवनेश्वर से जगदलपुर तक चलने वाले हीराखंड एक्सप्रेस के एल एच बी रैक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर रेलवे भवन दिल्ली से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित रेलवे बोर्ड के अधिकारी एवं अन्य स्टेशनों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सांसद दीपक बैज ने कहा की पहले बस्तर की आवाज संसद में सुनाई नहीं पड़ती थी अब सांसद में आवाज गूंजने का परिणाम है की यह सुविधाएं मिल रही हैं
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की बस्तर से रेलवे अभी तक केवल राजस्व ही प्राप्त करता रहा है सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं उन्होंने समलेश्वरी एक्सप्रेस एवं विशाखापत्तनम नाईट एक्सप्रेस सहित दुर्ग एक्सप्रेस को जल्द से जल्द आरंभ करने सहित लामनी एवं केशलूर में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए मांग की गई है।




