
जिले में चोरी की घटनाये एक के बाद एक लगातार हो रही है.। लगातार जिले में चोरी के कारण आम लोगो में दहशत बना हुआ है। पुलिस भी नाकाम नजर आ रही है। कुछ समय पहले जिला मुख्यालय में 18 घर में हुई चोरी के बाद आसपास ग्रामीण अंचलों में भी लगातार चोरी के मामले सामने आ रहे हैं।
जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर ग्राम टुरासेमरिया में हुआ 4 लाख 23 हजार के गहनो की चोरी, अज्ञात चोरो ने आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर पर किया हाथ साफ, विवेचना में लगी सिटी कोतवाली पुलिस, प्रार्थी नन्दा बाई पटेल ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है, अब देखना होगा कि अज्ञात चोरो को क्या पुलिस पकड़ पायेगी, क्या महिला को उसका जेवर वापिस मिलेगा



