
कोरबा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आई है। यहां एक व्यक्ति 2 दिनों तक अजगर को अपना तकिया बनाकर बेफिक्र सोता रहा। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि अजगर भी 2 दिनों उस व्यक्ति का तकिया बना रहा। इस रौंगटे खड़े कर देने वाले मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, कोरबा के झगरहा में भानू तिवारी नाम का एक व्यक्ति रोज एक लंबे बेड पर पिछले दो दिन से एक ऐसे तकिया पर सोता था जिसके अंदर अजगर घुसा हुआ था। आदमी ने सोने के लिए तख्ती पर पलंग बना दिया था। जिसमें कुछ कपड़े रखे हुए थे और दो दिनों से उसी कपड़े के अंदर एक अजगर था। अजगर के कपड़ों के अंदर होने के कारण वह कपड़ा तकिए जैसा हो गया। पिछले दो दिनों से घर का मुखिया उसी पर सिरहाने रखकर आराम से सो रहा था।
लेकिन तीसरे दिन व्यक्ति को अचानक जब सुगबुगाहट सी लगी, तो कपड़ा उठा कर देखा, फिर क्या था देखते ही उसके होश उड़ गए। अजगर को तकिया के नीचे देखकर शख्स की हलक पर सांस अटक गई। अजगर की मौजूदगी की सूचना पूरे गांव में फैल गई और उसे देखने के लिए पूरा गांव इकट्ठा हो गया। वहीं सूचना मिलते ही स्नैक कैचर मौके पर पहुंच गया। सर्प मित्रों ने अजगर को बचाया, जिसके बाद सभी ने ली चैन की सांस ली।




