inh24छत्तीसगढ़

पोला में इस गांव होती है अनोखी परम्परा, पोला में हुई घरघुंदिया और कलाकृति बनाने की प्रतियोगिता

कुश अग्रवाल बलोदा बाजार से खास रिपोर्ट – यूं तो पोला का त्योहार पूरे छत्तीसगढ़ में मनाया जाता है लेकिन लवन अंचल के ग्राम कोरदा में जिस तरह से यह त्योहार मनाया जाता है वह पूरे लवन अंचल के लिए एक मिशाल है। पोला के दिन यहां गांव के बड़े तालाब के पार में महामाया मंदिर चौक में घरघुंदिया बनाकर, कागज और मिट्टी के फूल, बैल, चिड़िया, गमला, घोडा, झांकी आदि बनाया गया था, जिसे रोटियों के बदले ग्रामवासियों को दिया जाता है। एक तरह से ये राटियों के बदले ग्रामीण कलाकृतियों का लेनदेन है। किसी भी कीमत पर यहां रुपए पैसे से लेनदेन नहीं होता। विभिन्ना प्रकार की ग्रामीण कलाकृतियों और झांकियों को देखने और खरीदने के लिए दूर-दराज के लोग भी आते हैं। इस वर्ष यहां मुख्य अतिथि रही जिला पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वरी तिलक वर्मा ने सवांददाता से बातचीत करते बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में सिर्फ इसी गांव में ये खास परम्परा निभाई जाती है

110 वर्ष पुरानी इस गौरवशाली ग्रामीण परंपरा के संरक्षण व संवर्धन के लिए बीते कुछ वर्षों से गांव के ही कुछ प्रगतिशील और विचारवान लोगों के समूह, युवा शक्ति जन कल्याण समिति द्वारा इसे और अधिक भव्य रूप देने के लिए इस त्योहार को प्रतियोगिता का रूप दे दिया गया है। इस दिन भारी भीड़ के बीच नंदी बैल सजाने, घरघुंदिया बनाने कागज और मिट्टी की कलाकृतियां बनाने, बैला कोठा बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। किसी भी प्रकार के आर्टिफिशियल और रेडिमेड तथा बाजारू वस्तुओं के संयोग से निर्मित खिलौनों को इस प्रतियोगिता में स्थान नहीं दिया गया

इस दौरान बहू-बेटियों ने बहुत अच्छे ढंग से इस मेले में प्रस्तुत किया, बेटी-बचाओ, बेटी-पढाओ और शौचालय की महत्ता पर भी कलाकृतियां बनाई। अंत मे सबसे सुंदर कलाकृति बनाने वाले बच्चों को भुनेश्वरी वर्मा एवम ग्राम के सरपंच द्वारा पुरस्कार दिया गया।

Related Articles

Back to top button