
राजधानी के धरसींवा थाना इलाके में एक ढाई साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले में जानकारी देते हुए एएसपी ग्रामीण लखन पटले ने बताया कि मकान मालिक के लड़के ने ढाई साल की बच्ची को अपने पास रखा और उसके साथ कुछ आपत्तिजनक हरकत की है। जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है।




