मनोरंजन

Bollywood: अक्षय कुमार की मां की बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में एडमिट हुई अरुणा भाटिया

मुंबई: देश के फिल्मी गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया गया कि उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।
 वहीं, मां अरुणा भाटिया की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही अक्षय कुमार ब्रिटेन से मुंबई लौट गए हैं। बता दें कि अभिनेता अक्षय कुमार पिछले कुछ हफ्तों से यूके में अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Related Articles

Back to top button