छत्तीसगढ़

भटगांव – 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी चढ़े भटगांव पुलिस के हत्थे एवं एक मोटर सायकल जप्त


कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – थाना भटगांव पुलिस को दिनांक 04.09.2021 को देहात भ्रमण पर गोंदली का जितेन्द्र यादव एवं सोनसाय सिदार अपने कब्जे मे मोटर सायकल से महुआ शराब रखकर परिवहन करते घुटीकोना से दर्रा के रास्ते गोंदली जाने वाले है।

सूचना पर नाकाबंदी करने पर एक मोटर सायकल मे दो सवार व्यक्ति 01. सोनसाय सिदार पिता मंगलु सिदार साकिन कौहा थाना सलिहा हाल साकिन गोंदली थाना बिलाईगढ 02. जितेन्द्र पिता अकादशिया यादव साकिन गोंदली थाना बिलाईगढ को मोटर सायकल क्रमांक CG04DW4330 मे महुआ शराब रख कर परिवहन करने पर आरोपीगण 1. जितेन्द्र पिता अकादशिया यादव उम्र 34 साल साकिन गोंदली थाना बिलाईगढ जिला बलौदाबाजार 2. सोनसाय पिता मंगलु सिदार उम्र 36 साल साकिन कौहा थाना सलिहा हाल गोंदली थाना बिलाईगढ जिला बलौदाबाजार के संयुक्त कब्जे से 1. एक मोटर सायकल स्पेलेण्डर क्रमांक CG04DW4330 पुरानी इस्तेमाली किमती 20,000 रूपये 2. एक सफेद बोरी के अंदर मे 06 जरिकेन प्रत्येक जरिकेन मे 05-05 लीटर भरी हाथ भटठी का महुआ शराब कुल 30 लीटर हाथ भटठी कच्ची महुआ शराब करीबन किमती 3000 रूपये को जप्त किया।

आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 140/2021 पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक नरेन्द्र मनहर, आरक्षक अजय लहरे,मिथलेश राय , नंदकिशोर भारद्वाज , बोधन मन्नाडे का विशेष योगदान रहा है।

Related Articles

Back to top button