inh24छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग न्यूज – 8 साल के स्कूली बच्चे की झरने में डूबने से मौत, घर से झूठ बोलकर दोस्तों साथ निकला था पिकनिक मनाने

कोरबा। जिले के बालको थाना इलाके में पानी में डूबकर एक बच्चे की मौत हो गई है। आठ स्कूली बच्चे घर से झूठ बोलकर पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान सभी बच्चे झरने में नहाने के लिए गए तभी अचानक एक बच्चे का पैर फिसल गया और वो पानी की गहराई में डूब गया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकला।

बालको थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि मंगल सुबह 6.30 बजे आठ बच्चे पिकनिक मनाने परसाखोला झरना गए थे। बच्चों ने अपने परिजनों को खेलने जाने का बहाना बनाकर निकले थे। सभी बच्चे झरना में नहाने लगे इसी दौरान लक्ष्य कुकरेजा का पांव फिसला और वो गहरे पानी में चला गया। जिससे पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मृतक के अन्य साथियों ने पुलिस को दी।

Related Articles

Back to top button