
कुश अग्रवाल बलौदाबाजार विकासखण्ड में युक्तियुक्तरण के तहत 29 नये राशन दुकान खोलने के लिए 10 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इच्छुक आवेदक उक्त तिथि तक जिला कार्यालय के खाद्य शाखा में कक्ष क्रमांक 80 में आवेदन जमा कर सकते हैं। नये प्रस्तावित दुकानों में 2 दुकान नगर पंचायत क्षेत्र लवन और 27 दुकान विकासखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लवन में दो दुकान सहित रिसदा, करमदा, रसेड़ा, खैन्दा ड, डमरू, ताराशिव, लाहोद, गिंदोला, लटुआ, करदा,बरदा, जुड़ा, तुरमा, कोहरौद, धाराशिव,सरखोर, अहिल्दा, मुण्डा, अर्जुनी, रवान, सोनाडीह, पनगांव, कोकड़ी, नवापारा, मेढ़, रसेड़ी और कोलिहा में खोला जाना प्रस्तावित है।
राज्य शासन के खाद्य विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार संबंधित ग्राम पंचायत, महिला समूह अथवा प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां, वन सुरक्षा समितियां अथवा अन्य सहकारी समितियां को दुकान आंवटित किये जाने का प्रावधान किया गया है। आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप 2 सितम्बर से जिला कार्यालय के खाद्य शाखा में उपलब्ध होगा। आवेदन के इच्छुक महिला समूह अथवा सहकारी समितियों का पंजीयन 3 माह के पूर्व का होना चाहिये।




