
धमतरी। जिले में आज 24 घंटे के अंदर 2 कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। जिले में मंगलवार को मिले संक्रमितों में से धमतरी ग्रामीण से 1, कुरूद ब्लाक से 0 , नगरी से 0, धमतरी शहर से 1 और मगरलोड से 0 संक्रमित मरीज मिले है,वही सोमवार की रात को धमतरी ग्रामीण से 0, कुरूद ब्लाक से 0 , नगरी से 0 , धमतरी शहर से 0 और मगरलोड से 0 पहचान हुई है। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डीके तुर्रे ने बताया कि मंगलवार को धमतरी शहर के डीसीएच कैंपस से 1 और धमतरी ग्रामीण के झिरिया से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान हुई है, सोमवार की रात जिले से कोई भी संक्रमित की पहचान नही हुई है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के चलते मृतकों की संख्या 567 हो चुकी है। अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 27056 हो चुकी है,जिसमें से एक्टिव केस की संख्या 12 है।मंगलवार को 2 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज दिया गया,अब तक कुल 26477 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।



