
कुश अग्रवाल, बलोदा बाजार। प्राप्त सूचना अनुसार ग्राम घिरघोल थाना पलारी निवासी युवक आज दिन मंगलवार समय दोपहर 1 बजे के लगभग अपने घर के कमरे में पंखे से लटकर फांसी लगा लिया जहा उसकी मौके में ही मौत हो गई। मृतक का नाम गोपू साहू पिता गिरधर 21 वर्ष बताया जा रहा है। जिसकी सूचना घर वालो ने एवम गांव के कोटवार ने थाना पलारी में आकर दी। पोलिस द्वारा ग्राम घिरघोल पहुचकर पंचनामा की कार्रवाई कर विवेचना में लिया है। गांव वालों के बताने अनुसार मृतक कर्ज से परेशान रहता था।




