देश विदेश

टमाटर के दामों में भारी गिरावट ₹4 प्रति किलो बिक रहा टमाटर

टमाटर के दामों में भारी गिरावट आई है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत देश के बड़े हिस्से में टमाटर 4 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, जबकि पिछले साल अगस्त में यह 21 से 25 रुपए प्रति किलो मिल रहा था। आम ग्राहक इससे जहां खुश हैं, वहीं किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। बीते दिनों नाराज किसानों ने महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन किया था और हजारों टन टमाटर सड़क पर फेंक दिया था। आंकड़ों के अनुसार, देश के शीर्ष टमाटर उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश के देवास में टमाटर का थोक मूल्य 28 अगस्त को गिरकर 8 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया था, जो एक साल पहले इसी समय 11 रुपये प्रति किलोग्राम था।

इसी तरह देश के छठे सबसे बड़े टमाटर उत्पादक राज्य महाराष्ट्र के जलगांव में टमाटर का थोक मूल्य 28 अगस्त को 80 प्रतिशत गिरकर 4 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जो पिछले साल इस समय 21 रुपये प्रति किलोग्राम था। औरंगाबाद में टमाटर की कीमत 9.50 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर 4.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि सोलापुर में 15 रुपये प्रति किलोग्राम से 5 रुपये प्रति किलोग्राम और कोल्हापुर में पिछले साल 25 रुपये प्रति किलोग्राम से 6.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

आंध्र प्रदेश: 18.50 per kg

यूपी: Rs 8-20 per kg

दिल्ली: 24 per kg

मुंबई: Rs 12 per kg

राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान और विकास फाउंडेशन (एनएचआरडीएफ) के कार्यवाहक निदेशक पीके गुप्ता के मुताबिक, आपूर्ति की कमी के कारण प्रमुख उत्पादक राज्यों में कीमतें दबाव में आ गई हैं। अनुकूल मौसम के कारण टमाटर की फसल अच्छी रही है। गर्मियों (शुरुआती खरीफ) के मौसम में टमाटर का उत्पादन पिछले साल की तुलना में बेहतर होने का अनुमान है और अगर खाद्य प्रसंस्करण कंपनियां उनके बचाव में आती हैं तो किसानों को कीमतों में गिरावट के असर से बचाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button