inh24छत्तीसगढ़

मुस्लिम समाज की बेटी “हयात” ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण बनकर भाईचारे एवम प्रेम का दिया संदेश

कुश अग्रवाल पलारी नगर पंचायत पलारी के एल्डरमैन शेरखान(रज्जु),ने अपनी पुत्री बेबी मिशबा हयात खान(मिशु) को भगवान कृष्ण की वेषभूषा में तैयार कर अपने घर मे कृष्ण जन्मोत्सव मनाया एवम लोगो को प्रेम एवम भाईचारा का संदेश दिया । संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे, प्रेम सौहार्द तथा एकता में ही राष्ट्र की मजबूती है। देश में रहने वाले हर समुदाय के लोग सिर्फ भारतीय हैं न कि हिंदु मुस्लिम, सिख, ईसाई। शेरखान ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा करने वाले हमारे वीर जवान चाहे किसी भी धर्म या मजहब के हों, लेकिन उनके मन में सिर्फ राष्ट्र सेवा का जज्बा होता है। इसी जज्बे के तहत वह अपने फर्ज को अंजाम देने के लिए किसी भी हद से गुजर जाते हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व समाज को गलत दिखा प्रदान करने से बाज नहीं आ रहे, जिससे समाज कलंकित हो रहा है। जनता को चाहिए कि वह अपनी अंतर आत्मा की पुकार सुनकर समाज को नई राह प्रदान करें। एवम कृष्ण का प्रेम का संदेश घर घर तक पहुचाये।

Related Articles

Back to top button