inh24छत्तीसगढ़

कोंडागांव में जन्माष्टमी पर्व में शामिल हुए,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम कोंडागांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मरकाम ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी महापर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के बताए मार्ग में चलकर ही लोगों का कल्याण होगा। हमारी सरकार गोठान बनाकर,पशुपालकों से गोबर खरीदकर गौ वंश के हित का काम कर रही है। प्रदेश सरकार ने 86 करोड़ रुपए से अधिक की गोबर खरीदी की है। प्रदेश ऑर्गेनिक खेती की ओर अग्रसर हो रहा है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने दी है।

Related Articles

Back to top button