देश विदेशमध्यप्रदेश

Breaking: पटवारी संघ ने हड़ताल हुई खत्म, 19000 पटवारी लौटेंगे काम पर

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 18 दिनों से जारी पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज खत्म हो गई। मध्यदेश पटवारी संघ के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के हस्ताक्षेप के बाद आज से प्रदेश के करीब 19 हजार पटवारी काम पर लौटेंगे, उन्होंने बताया कि कोर्ट ने सरकार और मांगों को लेकर बातचीत के लिए तीन दिनों का समय दिया है। इस बीच मांगों को लेकर एक बार फिर बातचीत होगी।

Read also:- बीजेपी नेता और दोस्तों ने युवती को जबरन पिलाई शराब फिर किया गैंगरेप, हालत हुई खराब तो फेक गए घर के बाहर, जानें मामला

मामले पर हाईकोर्ट में अगली सुनवाई भी 25 सितंबर को होगी, लेकिन सरकार से बातचीत के बाद ही आगामी रणनीति तय की जाएगी। बता दें कि पटवारी ग्रेड-पे 2800 करते हुए समय मान वेतनमान विसंगति को दूर करने…गृह जिले में पदस्थापना के साथ नवीन पटवारियों की सीपीसीटी की अनिवार्यता संबंधी नियम समाप्त करने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button