inh24छत्तीसगढ़

सरगुजा हत्याकांड – नौकरानी के बेटे ने ही ली थी महिला की जान, चोरी करने घुसे थे घर में

सरगुजा – शहर के धीनगर पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षिका के हत्यारे को गिरफ्तार किया है। जांच में जुटी पुलिस ने नौकरानी के बेटे को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अपने दोस्तों के साथ मिलकर रिटायर्ड शिक्षिका के घर घुसा था, इस दौरान टीचर ने युवकों की हरकत को देख लिया। बताया जा रहा है कि शोर मचाने के बाद युवकों ने महिला की हत्या कर दी। वहीं मौके से फरार हो गए। मामले की जांच कर रही पुलिस को नौकरानी के बेटे पर शक हुआ।

वहीं पूछताछ में युवक ने हत्या करना कबूला। बताया कि चोरी की नियत से घर में घूसे थे। इस दौरान महिला से विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button