मनोरंजन

बॉलीवुड के नये सुपरस्टार्स एक फ़िल्म का कितना फ़ीस लेते हैं जाने यहाँ..

कुछ समय पहले ही रिलीज हुई फिल्म ‘शेरशाह’ लोगों को बहुत पसंद आई है। इस फिल्म में कारगिल वॉर हीरो ‘कैप्टन विक्रम बत्रा’ की कहानी दिखाई गई है। जिसमें लीड किरदार निभाते दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी। दोनों को ही जमकर तारीफें भी मिल रही हैं। आगे जानें इस फिल्म के अहम किरदारों के लिए एक्टर्स ने कितनी फीस चार्ज की है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म ‘शेरशाह’ में ‘कैप्टन विक्रम बत्रा’ का किरदार निभाया था। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म के लिए उन्होंने 7 करोड़ रुपए फीस के तौर पर लिए थे।फिल्म में विक्रम बत्रा की मंगेतर डिंपल चीमा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने इसके लिए 4 करोड़ फीस ली है।

भारतीय सेना के मेजर अजय सिंह जसरोटिया का किरदार निभाने के लिए एक्टर निकितिन धीर ने 35 लाख फीस ली है।

‘शेरशाह’ में विक्रम बत्रा के पिता G.L. बत्रा का किरदार निभाने के लिए एक्टर पवन चोपड़ा ने फीस के तौर पर 50 लाख रुपए लिए।

लेफ्टिनेंट संजीव जिमी जामवाल का किरदार एक्टर शिव पंडित ने निभाया था। इस रोल के लिए उन्होंने 45 लाख रुपए लिए थे।विक्रम बत्रा के करीबी दोस्त नाएब सूबेदार बंसीलाल का रोल निभाने के लिए एक्टर अनिल चरनजीत ने 25 लाख फीस ली थी।

‘शेरशाह’ में अभिनेता मीर सरवर ने ‘हैदर’ का रोल निभाया था। इस किरदार के लिए उन्होंने 25 लाख फीस चार्ज की थी।

Related Articles

Back to top button