खेल जगत

क्रिकेट: कैया पर आईसीसी की कार्यवाही, इसी साल किया था टेस्ट डेब्यू

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के ऑफ स्पिनर रॉय कैया पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने गलत गेंदबाजी एक्शन के कारण कार्रवाई की है, उनकी गेंदबाजी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। पिछले महीने हरारे में बांग्लादेश के खिलाफ हुए इकलौते टेस्ट के दौरान इस ऑफ स्पिनर के गेंदबाजी एक्शन को लेकर शिकायत की गई थी। रॉय कैया के लिए राहत की बात यह है कि वो बोर्ड से अनुमति लेकर जिम्बाब्वे के घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी कर सकेंगे। आईसीसी ने बताया कि कैया की गेंदबाजी एक्शन की समीक्षा के लिए एक एक्सपर्ट पैनल बनाया गया था, इस पैनल ने जांच के बाद यह फैसला सुनाया कि गेंदबाजी के दौरान उनकी कोहनी 15 डिग्री की अनुमानित सीमा से ज्यादा मुड़ रही थी और एक्शन अवैध था। इसलिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से रोक दिया गया।

कैया ने इसी साल अप्रैल में पाकिस्तान के खिलाफ हरारे टेस्ट में डेब्यू किया था, उन्होंने अपने पहले मैच में 48 रन बनाए थे, लेकिन उन्हें 1 भी विकेट नहीं मिला था। उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए सिर्फ 1 ही वनडे खेला है, वो भी 2015 में। इसके बाद से उन्हें इस फॉर्मेट में खेलने का मौका ही नहीं मिला। उन्होंने अब तक 3 टेस्ट खेले हैं और एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं।

Related Articles

Back to top button