छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नाला पार करते हुए बह गया पूरा परिवार, महिला समेत 2 बच्चों की लाश

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ​जिले में नाला पार कर रहे एक परिवार पानी में बह गया। खोजबीन में लगी गोताखोरों की टीम ने आज तीन की लाश नाला से बाहर निकाला है।मृतकों में एक महिला और 2 बच्चे है।

Read also:- छत्तीसगढ़: नगर निगम की नई सफाई व्यवस्था, राजधानी के सड़को पर मशीन से लगेगें झाड़ू

मिली जानकारी के अनुसार चंदौरा गांव के खेरा ढोढ़ी में देर रात नाला पार करते समय एक परिवार नाले में बह गया। बताया जा रहा है कि बारिश के चलते नाला उफान पर है। नाले में परिवार के बहने की खबर मिलते ही चलगली पुलिस ने खोजबीन शुरू की। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने तीन लोगों की लाश बरामद की। महिला समेत दो बच्चों लाश पुलिस ने बरामद की है।

Read also:-छत्तीसगढ़: दर्दनाक हादसा, मारवाही विधायक के बेटे सहित 3 की मौत, सीएम ने जताया शोक….

Related Articles

Back to top button