inh24छत्तीसगढ़

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पदक विजेताओं का सम्मान करेगी छ. ग. सरकार,आवेदन 15 सितंबर तक होंगे जमा

रायपुर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स वर्ष 2019 और 2020 में पदक प्राप्त चुके खिलाड़ियों को राज्य शासन की तरफ से पुरस्कर स्वरूप नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए आवेदन जमा करने की तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के विजेता खिलाड़ियों को अलग-अलग खेलों के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र राज्य खेल संघों की अनुशंसा के साथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालय अथवा खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय में  जमा करना होगा। आवेदन पत्रों का प्रारूपमय विज्ञापन विभाग की वेबसाइट

www.sportsyw.cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। प्रोत्साहन राशि के तौर पर यूथ गेम्स में व्यक्तिगत खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को 2 लाख रुपए, रजत पदक विजेता को 1.50 लाख रुपए एवं कांस्य पदक विजेता को 1 लाख रुपए प्रदान किया जाएगा। इसी तरह दलीय खेलों के लिए स्वर्ण पदक विजेता को 1 लाख रुपए, रजत पदक विजेता को 75 हजार रुपए और कांस्य पदक विजेता को 50 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button