
कुश अग्रवाल बलोदाबाजार। थाना प्रभारी थाना भाटापारा ग्रामीण रोशन राजपूत से मिली जानकारी अनुसारप्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.08.2021 को प्रार्थीया नाबालिग बालिका ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 16.12. 2020 के दोपहर करीब 1:30 बजे हैंडपंप में पानी भरते समय गांव के ही आरोपी नरेश बंजारे बोरिंग के पास आकर हाथ को पकड़ कर खींचते हुए अपने घर ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया उक्त घटना के बाद इसी तरह 02-03 बार और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया जिससे 7 माह की गर्भवती होना की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 373/2021 धारा 342,506, 376 भा द वि एवं 4 ,6 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर प्रकरण के आरोपी नरेश बंजारे पिता माखन बंजारे उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम टोनाटार थाना भाटापारा ग्रामीण को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
Read also: छत्तीसगढ़: अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल को लेकर शुरू सियासी दौर, फिर आया पक्ष विपक्ष आमने सामने…
दूसरे प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ने दिनांक20/8/2021 को लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की जो शारीरिक रूप से असमर्थ है बोल नही सकती है को आज दिनांक 20/8/ 2021 के दोपहर में गांव का उगेश निषाद घर में अकेला पाकर घर अंदर प्रवेश कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 374/ 2021 धारा 450, 376 भादवी एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर प्रकरण के आरोपी उगेश निषाद पिता पंचराम निषाद उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम टोनाटार थाना भाटापारा ग्रामीण को विधिवत गिरफ्तार किया गया दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।



