सना खान ने शेयर की पति संग घूमती हुई तस्वीरे, मालदीव वेकेशन में इस अंदाज में आई नजर

बॉलीवुड। टीवी एक्ट्रेस सना खान की जब से शादी हुई हैं एक्ट्रेस ने ग्लैमर इंडस्ट्री से दूरियां बना ली हैं। अब सना खान अपना सारा वक्त अपनी फैमिली और पति से साथ बिताती हैं। हाल ही में सना खान पति मुफ्ती अनस सैयद संग मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंची थी।
सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली सना अपने मालदीव वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज़ लगातार इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। जिन्हें देखकर ये अंदाज़ा लगाना बिल्कुल मुश्किल नहीं है कि सना और अनस मालदीव में कितना इंजॉय किया।हाल ही में सना खान ने अपनी नई तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की है। इस दौरान समंदर निकारे पति संग पोज देती नजर आ रही हैं। कभी बोल्ड अवतार से मशहूर होने वाली सना खान अब ग्रीन कलर के बुर्के में नर आ रही हैं। इस दौरान ये कपल रोमांटिक नजर आ रहा हैं। पति संग सना कई पोज देती दिखाई दे रही हैं।
इन तस्वीरों के अलावा सना ने अपनी कुछ और फोटोज शेयर की हैं जिसमे वो मल्टी कलर के बुर्के में लिपटी दिखाई दे रही हैं। इस दौरान सना ने सनग्लासेस भी लगाए हुए हैं।
इतना ही नहीं एक फोटो में सना हिजाब के साथ स्विम ड्रेस में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा है कि वो स्नोर्कलिंग करने के लिए तैयार हैं। बोट में बैठी सना हिजाब के साथ काफी खूबसूरत लग रही हैं।
मालदीव पहुंचकर सना जमकर इंजॉय किया हैं।
समंदर किनारे सना रिलैक्स मूड में नज़र आईं। इन तस्वीरों में सना खान अलग-अलग पोज़ देती दिख रही हैं। मालदीव के शांत माहौल में सना को कितना सुकून मिल रहा है यह उनके चेहरे से साफ झलक रहा है।




