inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दिल्ली दौरे को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बयान, राहुल गांधी से मुलाकात के विषय में कही ये बात….

बिलासपुर। दिल्ली दौरे को लेक रमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि दिल्ली किसी भी काम से जाऊं तो चर्चा होती है, माहौल के अनुसार चर्चा का विषय बन जाता है। इस बार दिल्ली जाने का प्रयोजन राहुल गांधी से मुलाकात का था।

मंत्री सिंहदेव ने कहा कि राहुल गांधी के केरल दौरे पर जाने के कारण मुलाकात नहीं हुई, राखी के बाद मुलाकात के लिए फिर दिल्ली जाऊंगा। राहुल गांधी हमारे सर्वोच्च नेता, उन्हें प्रदेश के हर गतिविधियों की जानकारी है। ढाई साल के मुद्दे पर उन्होेंने दोहराते हुए कहा कि अंतिम निर्णय हाईकमान का, सब की मंशा क्या है, क्या राय है

हाईकमान समय-समय पर ये जानकारी लेते रहते हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश में डेंगू की स्थिति पर कहा कि प्रदेश के 7 से 8 जिलों में डेंगू का प्रभाव है, वर्तमान में प्रदेश में डेंगू के 201 मामले हैं, सर्वाधिक 168 मामले अकेले रायपुर के हैं। टेस्टिंग समय पर करने और फागिंग करने के निर्देश दिए हैं।इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. ने सीएम भूपेश बघेल के धरना प्रदर्शन पर कहा कि यह बहुत अच्छा है, इसका विरोध होना ही चाहिए, घटना की जितनी निंदा, विरोध की जाए कम है, प्रजातांत्रिक व्यवस्था में ऐसा व्यवहार बर्दाश्त योग्य नहीं, ऐसे मार्शलों को तत्काल ड्यूटी से हटाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button