कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा ट्विटर का विरोध, “ट्वीटर बर्ड” को किया तेल में फ्राई…
हैदराबाद: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का ट्विटर (Twitter) ब्लॉक किए जाने के विरोध में आंध्र प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजीब-ओ-गरीब ‘हरकत’ कर दी. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट का विरोध करते हुए ‘ट्विटर बर्ड’ (Twitter Bird) को तेल में तल दिया और इसे विरोध का नाम दिया.
क्या है मामला?
दरअसल राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कथित रेप और हत्या की शिकार 9 वर्षीय दलित बच्ची के माता-पिता का फोटो ट्विटर पर शेयर कर दिया था. राहुल के ऐसा करने से पीड़िता और उसके परिवार की पहचान उजागर हो गई जोकि नियमों के खिलाफ है. इसका संज्ञान लेते हुए ट्विटर ने राहुल का एकाउंट बंद कर दिया था. इसके साथ ही कांग्रेस के लगभग 5000 कार्यकर्ताओं-नेताओं के ट्विटर एकाउंट के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, हालांकि इन सभी खातों को शनिवार (14 अगस्त) को बहाल कर दिया गया.




