उत्तर प्रदेशदेश विदेश
शराब पी रहे लोगों ने की एसआई की पिटाई, सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों पर कार्यवाही..

बदायूं। बदायूँ के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी में सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले लोगों ने सब इंस्पेक्टर व सिपाही के साथ कथित रूप से मारपीट की ।
Read also:- CG Breaking: ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को हुआ नोटिस जारी, मुख्यामंत्री की छवि धूमिल करने का लगा आरोप…
घटना में शामिल कुछ लोगों को बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर शराब पीने वालो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो गया हैं ।
Read also:- छत्तीसगढ़: अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के शुभारंभ की बदली तारीख, 20 अगस्त को तय किया गया कार्यक्रम
बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि सोमवार रात सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने की सूचना मिलने पर एक दरोगा व कांस्टेबल मौके पर पहुंचे तो शराब पी रहे लोगों ने उन पर हमला बोल दिया और मारपीट की। इस मामले में 13 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया हैं। यह घटना बदायूँ के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गाँव नूरपुर पिनौनी की है।




