
अमानक (गुणवत्ताहीन) खीरे के बीज से किसान परेशान। जिले में लगातार नकली बीज नकली खाद से किसानों को काफी समस्या व नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
यह बता दे बेमेतरा जिले से महज कुछ ही दूर पर ग्राम पेंड्री के रविंदर किसान कृषि कर अपना जीवन यापन करते हैं। जोकि राठी कृषि केंद्र से खीरे की बीज लाकर अपने डेढ़ एकड़ खेत में लगाएं एक भी फसल नहीं हुआ जिसकी शिकायत को लेकर के राठी कृषि केंद्र गए तो राठी कृषि केंद्र के मालिक ने उनसे बदसलूकी वह गाली गलौज करते हुए भगा दिया। जिसकी शिकायत को लेकर के उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया.। नकली बीज बेचकर कृषि केंद्र के मालिक तो मोटी रकम कमा लेते हैं। वहीं किसानों को साल भर का समय खाद मजदूरी पानी का खर्च करने के बावजूद उनको कोई लाभ नहीं होता। आखिर नकली बीज बेचने वाले कंपनी व दुकानदार के ऊपर कार्रवाई क्यों नहीं होती। देखना यह होगा ऐसे नकली बीज बेचने वाले दुकानदार पर कारवाही कब हो पाती है?



