inh24छत्तीसगढ़

भूपेश सरकार ने 24 घण्टे में पीड़ित परिवार को दिया सहायता राशि मुख्यमंत्री ने परिजनों को 4-4 लाख देने का किया था ऐलान…

विश्व आदिवासी दिवस के दिन हुई थी ट्रेक्टर से  दुर्घटना पीड़ित परिवार को मुआवजे की राशि देने छबिन्द्र कर्मा-तुलिका कर्मा बाइक से पहुँचे घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र टेटम हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने किया था परिजनों को 4-4 लाख देने का ऐलान भूपेश सरकार में 24 घण्टे में पीड़ित परिवार को मिल रहा सहायता राशि

विश्व आदिवासी दिवस के दिन कटेकल्याण ब्लॉक के टेटम ग्राम पंचायत में ट्रेक्टर अनियंत्रित टैक्टर के पलटने से बढ़ी दर्दनाक घटना हुई, जिसमें 4 ग्रामीणों की मैके पर ही मौत हो गई थी। जिससे पूरे दंतेवाड़ा में  मातम का माहौल छा गया था इस घटना पर प्रदेश  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतकों के परिजनों के परिवार के  लिए 4-4 लाख रुपए मुआवजे का तत्काल ऐलान किया था। आज मृतको के परिजनों से मुलाकात करने व मुआवजे की राशि प्रदान करने पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी  छबिन्द्र कर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा बाइक से घोर नक्सल  क्षेत्र ग्राम टेटम पहुँचे। टेटम घोर नक्सल इलाका है जहां नक्सली अक्सर अपनी वारदातों को अंजाम देते हैं।  नक्सल क्षेत्र होने के कारण डीआरजी की एक टुकड़ी थी बाइक पर छबिन्द्र कर्मा तुलिका कर्मा एसडीएम अविनाश मिश्रा उबड़ खाबड़ रास्तों से होते हुए पूरी टीम करीब शाम 5 बजे टेटम पंचायत पहुँचा। टेटम पहुँच छबिन्द्र कर्मा व जिपं अध्यक्ष तूलिका कर्मा ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें धैर्य बंधाया साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा घोषित मुआवजे की राशि भी प्रदान की। इस दौरान छबिन्द्र कर्मा व तुलिका कर्मा ने हादसे की जगह का मुआयना भी किया। छबिन्द्र कर्मा ने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है जिसकी भरपाई नहीं कि जा सकती। मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्यवाही करते मुआवजे का ऐलान किया उस राशि को देने आज हम सभी यहां पहुँचे हैं।ह

Related Articles

Back to top button