11 August 2021 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

11 August 2021 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल श्रावण शुक्ल पक्ष – तृतीया तिथि, आज भद्रा की स्थिति बन रही है। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने के साथ ही शिव योग निर्मित होगा। चंद्र का गोचर दोपहर 3.22 पीएम तक सिंह राशि पर तत्पश्चात कन्या राशि पर होगा। जानिए आज बुधवार को भगवान श्री गणेश जी की विशेष कृपा किन जातकों पर होगी
आज का मेष राशिफल 11 अगस्त 2021 – आज आप किसी काम के नहीं होने से चिंतित रहेंगे। रिश्तेदारों के यहां से अप्रिय खबर मिल सकती है। नया काम शुरू करने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दफ्तर में तनाव बढ़ सकता है। आमदनी में निश्चितता रहेगी। जोखिम लेने से बचें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। किसी के बहकावे में आकर विवाद न करें। खानपान का ध्यान रखना होगा।
आज का वृषभ राशिफल 11 अगस्त 2021
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर नई सूचना मिलेगी। अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। नए काम से लाभ होगा। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेंगे। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। सगे संंबंधियों का आगमन होगा। सकारात्मकता में वृद्धि होगी। बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। जोखिम वाले कार्य के दौरान सतर्क रहें। परिवार और समाज में पूछ-परख रहेगी। प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार ठीक चलेगा। दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें।
आज का मिथुन राशिफल 11 अगस्त 2021
आज का दिन उलझन में बीतेगा। अनजान लोगों से बचकर रहें। कारोबार में घाटा हो सकता है। किसमित्र के सहयोग से काम पूरा होगा। परिवार में विवाद संभव है। नौकरी में बड़ी जवाबदारी मिल सकती है। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य के प्रति रूझान रहेगा। प्रतिष्ठा मिलेगी। सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। कारोबार ठीक चलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
आज का कर्क राशिफल 11 अगस्त 2021
आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्च अधिक हो सकता है। कुंवारों का रिश्ता तय हो सकता है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। पदोन्नति के अवसर आएंगे। तनाव दूर होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। घर में कार्यक्रम होंगे। मनमाफिक भोजन करने के अवसर मिलेगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। नशापान न करें।
आज का सिंह राशिफल 11 अगस्त 2021
आज का दिन दिक्कतों वाला हो सकता है। कुंसगति से हानि होगी। जुआ, सट्टा जैसे व्यसनों से दूर रहें। कारोबारी यात्रा अनुकूल रहेगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में कामयाबी मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद दूर होकर सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़ी दिक्कत से मुक्ति मिलेगी।
आज का कन्या राशिफल 11 अगस्त 2021
आज खर्च ज्यादा होगा। कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। शासकीय कार्य पूरे होंगे। पैतृक मामले उलझ सकते हैं। किसी से विवाद होने की आशंका है। पुरानी बीमारी सामने आ सकती है। आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। कुसंगति के चलते नुकसान होने की आशंका है। किसी भी मित्र के उकसाने में न आएं। सहनशीलता में कमी होगी। कोई भी जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें
आज का तुला राशिफल 11 अगस्त 2021
आज आपको सावधान रहना होगा। धन लाभ होगा। किसी मित्र की मदद करेंगे। नौकरीपेशा लोगों का किसी से विवाद हो सकता है। अज्ञात लोगों से भय रहेगा। जीवनसाथी के सेहत की चिंता रहेगी। आज शारीरिक कष्ट से काम प्रभावित होंगे।। सुख के साधन जुटेंगे। खुशखबरी मिलेग। नई योजना बनेगी। दिनचर्या में सुधार होगा। रिश्तेदारों की मदद करने के मौके मिलेंगे।
आज का वृश्चिक राशिफल 11 अगस्त 2021
आपका तनाव दूर होगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। फायदा होगा। अदालत व कचहरी, सरकारी कार्यालयों में रुके कार्य पूर्ण होने से शांति मिलेगी। बेहद खुश रहेंगे। चोट व रोग से बचाव करें। लेन-देन करने में शीघ्रता न करें। यात्रा पर जाएंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। संतों का आशीर्वाद मिल सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। युवाओं को लाभ होगा।
आज का धनु राशिफल 11 अगस्त 2021
आपके रूके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कुसंगति से नुकसान होने की आशंका है। गाड़ी व मशीनरी के उपयोग के दौरान सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। धैर्य बनाए रखें। परिवार को लेकर चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।आमदनी ठीक रहेगी।जल्दबाजी में फैसले न करें। जीवनसाथी का साथ घूमने जाएंगे। आज आपको संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।
आज का मकर राशिफल 11 अगस्त 2021
साझेदारों से सतर्क रहें। कीमती सामानों को संभाल कर रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कैरियर से जुड़े कार्य पूरे होंगे। कारोबार ठीक चलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ के अवसर कई बार मिलेंगे। थकान व कमजोरी महसूस कर सकते हैं। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। कुसंगति को त्यागें। बुजुर्गों का ख्याल रखें।
आज का कुंभ राशिफल 11 अगस्त 2021
सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। अनजान लोगों की वजह से कुछ नुकसान हो सकता है। ऋण की रकम चुका पाएंगे। खानपान में लापरवाही न करें। सेहत कुछ कमजोर रहेगी। कीमती सामान को सुरक्षित रखें। कुछ जरूरी सूचना मिल सकती है। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली की कोशिश में सफलता मिलेगी।
आज का मीन राशिफल 11 अगस्त 2021
आज आपको कामयाबी मिलेगी। शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। भौतिक सुख के संसाधन जुटेंगे। संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। कोई निवेश बड़ा लाभ दे सकता है।कैरियर को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। आर्थिक लाभ होगा।सेहत ठीक रहेगी। जोखिम न लें। किसी कार्य को शुरू करने को लेकर जल्दबाजी न करें। रिश्तेदारों के यहां जाएंगे। धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। खुश रहेंगे।



