देश विदेशमध्यप्रदेश
Breaking: छुट्टी पर गए एएसआई की मौत, पुलिस ने जताई खुदकुशी की आशंका
इंदौर। शहर के हीरानगर थाने में पदस्थ ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि मृतक एएसआई अजय सिंह कुशवाह तीन दिनों से छुट्टी पर थे। वहीं आज संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया।
पुलिस ने खुदकुशी की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस शव को पीएम के अस्पताल भेजा है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है।



