
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज राजनांदगांव कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए बता दें कि आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर से रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्चुअल माध्यम से जुड़े और लोगों से चर्चा की और वन अधिकार पट्टा सहित अन्य योजनाओं के बारे में लोगों से चर्चा की। मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से इसमें शामिल रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव सहित छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के जनप्रतिनिधियों कलेक्टरों व लोगों से चर्चा की विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया राजनांदगांव कलेक्टर सभाकक्ष में संसदीय सचिव व मोहला मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी राजनांदगांव कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान वन अधिकार पट्टा का वितरण भी हितग्राहियों को किया गया वही मोहला मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने कहा कि राजनांदगांव जिले के वनांचल क्षेत्र के वन अधिकार पट्टा के हितग्राहियों को आज वन अधिकार पट्टा का वितरण किया गया वहीं उन्होंने कहा कि इस दौरान एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे एक छात्र को ₹50000 का चेक का वितरण भी किया गया साथ ही मेधावी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया बता दें कि आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्चुअल रूप से शामिल हुए।




