राशिफल - अध्यात्म

सावन का तीसरा सोमवार – इस दिशा भूलकर भी न लगाएं शिव जी की फोटो, जानें सही दिशा

9 अगस्त को यानी आज सावन का तीसरा सोमवार है. सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई को था. सावन में सोमवार व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. सावन सोमवार के दिन व्रत धारण कर महादेव की आराधना करने से भक्तों के सभी कष्ट मिट जाते हैं। Read Also- Sawan Somvar 2021: सावन सोमवार के दौरान डाइट में शामिल करें ये चीजें , इम्युनिटी रहेगी मजबूत जाने व्रत के दौरान क्या खाएं और क्या न खाएं

आपको बता दें कि सावन का चौथा सोमवार 16 अगस्त को पड़ेगा. सावन के महीने में घर पर शिव परिवार व शिव जी की तस्वीर लगाने का विशेष महत्व है. वास्तु अनुसार, तस्वीर को सही दिशा में रखने व इससे जुड़ी कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं भगवान शिव की तस्वीर लगाने की सही दिशा –

इस दिशा में लगाएं भगवान शिव की फोटो- घर में भगवान शिव की फोटो उत्तर दिशा में लगानी चाहिए. इससे घर में सुख और समृद्धि आती है.

Read Also – सावन सोमवार पर जरूर घर लाएं ये चीजें, बदल जाएगी आपकी किस्मत

इस तरह की तस्वीर ना लगाएं- वास्तु अनुसार घर पर क्रोध मुद्रा में शिवजी की तस्वीर व मूर्ति लगाने से बचना चाहिए. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है. साथ ही रिश्तों में तनाव भी पैदा होता है.

वास्तु अनुसार, खुश मुद्रा में शिव जी की तस्वीर लगाना शुभ होता है. वहीं नंदी पर विराजित शिवजी की तस्वीर लगाने से घर के बच्चों की एकाग्रता शक्ति बढ़ती है.

भगवान शिव की तस्वीर को घर की ऐसी जगह लगाएं जहां पर वे आने-जाने वालों को आसानी से दिखाई दें.

Related Articles

Back to top button