inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – पड़ोसी पर धारदार टंगिया से प्राणघातक हमला कर उतारा मौत के घाट, मां बेटी भी घायल

कवर्धा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जादूटोना के शक में खूनी वारदात हो गई है. आरोपी ने पड़ोसी पर धारदार टंगिया से प्राणघातक हमला कर दिया. हमले से पड़ोसी की मौके पर मौत हो गई. वहीं मृतक की पत्नी और बेटी बुरी तरह से घायल हो गईं. मृतक का नाम परदेशी बताया जा रहा है. हमले में घायल मां और बेटी का इलाज जारी है।

वारदात कुकदर थाना क्षेत्र के बदना पंचायत के ग्राम कौवानार की है. रविवार रात करीब 8 बजे जादूटोना का आरोप लगाकर परिवार पर हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मंगल फरार हो गया. लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल धारदार टंगिया को बरामद कर लिया है. वहीं पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कुकदुर थाना प्रभारी ने बताया कि जादूटोना के शक में बीती रात धारदार हथियार से परदेशी पर जानलेवा हमला कर दिया. बीच बचाव में आई मृतक की पत्नी और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को 108 की मदद से पंडरिया हॉस्पिटल ले गया, जहां इलाज किया जा रहा है. आरोपी मंगल हत्या करने के बाद घटना स्थल से फरार हो गया था और गांव की खेत मे छिपा हुआ था. मुखबिर की सूचना में पुलिस ने आरोपी मंगल बैगा को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button